अगस्त महीने में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य के राशि व नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अगस्त महीने में सूर्य अलेक्सा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद, 17 अगस्त को वह एक बार फिर से नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.

Surya Dev

सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

अगस्त महीना रहेगा काफी खास

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य ही है, ऐसे में सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का इस राशि के जातकों पर काफी प्रभाव दिखाई देने वाला है. वैवाहिक जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. इस वजह से आप स्वयं को काफी मोटिवेट भरा महसूस करने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है.

तुला राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा हो सकता है, आपको इनकम के नए स्रोत प्राप्त होंगे. पुराने स्रोतों से भी रूपए पैसे का आगमन होगा, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. व्यापार में स्थिरता प्राप्त हो सकती है, निवेश करने वालों के लिए समय काफी अच्छा है.

यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी प्रभावशाली रहेगा, सूर्य के प्रभाव से आपको करियर में भी तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है. नौकरी चाकरी की स्थिति काफी अच्छी होगी, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. पिता का आपके सहयोग मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.