अक्टूबर महीने में शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगी कार्यस्थल पर विशेष तरक्की

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जानी जाते है. ऐसा भी नहीं है कि शनि देव केवल नकारात्मक फल ही देते हो, जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें अपने जीवन में विशेष तरक्की मिलती है. शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में जाने में तकरीबन ढाई सालों का समय लगा देते हैं. इसी बीच नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं.

SHANI DEV

शनि देव अभी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं और अक्टूबर महीने में वह पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

3 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

तुला राशि: इस राशि के छठे भाव में शनि संचरण कर रहे हैं, ऐसे में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. इस समय आप शत्रुओं पर भी विजय हासिल करेंगे, आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी अच्छी रहेगी. इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ मिलेगा. जॉब कर रहे जातको भी अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आपको किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है.  इस दौरान आपने जो भी योजनाएं सोची थी उसमें आपको सफलता मिलने वाली है.

यह भी पढ़े -  मई महीने में होगी गुरु और शुक्र की युति, गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगा इन 4 भाग्यशाली राशियों का भाग्य

कुंभ राशि: शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला है, शनि देव आपके धन भाव पर विराजमान रहेंगे. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा. नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी. सामाजिक मान- सम्मान बढ़ेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. जल्द ही, आपको मान सम्मान प्राप्त होगा. आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है.

मिथुन राशि: शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शनि देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं. इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जल्द ही, आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्य स्थल पर सभी आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे, इस दौरान सुख संपत्ति में वृद्धि होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.