हरियाणा के इन जिलों में अगले 1 घंटे में झमाझम बरसेंगे मेघा, पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | आज 9 अगस्त को जहां एक ओर रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं मौसम भी मेहरबान बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने हरियाणा में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. इनमें से तीन जिलों फरीदाबाद, नूंह और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी में 0 से 25% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम में 25 से 50% बारिश के आसार जताए गए हैं.

weather barish 1

8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी.

आईएमडी ने सुबह 11:00 बजे तक प्रदेश के 8 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत में भारी बारिश की चेतावनी दी है. खबर लिखे जाने तक पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश का दौर जारी है. वहीं बाकी जिलों में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मौसम विभाग ने 10 अगस्त को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 25 से 50% बारिश के आसार बताए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

11 अगस्त को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75% बारिश की संभावना जताई गई है. सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25% और हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50% बारिश हो सकती है.

12 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में 0 से 25% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50% बारिश की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts