हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा हफ्ते में 2 दिन प्रोटीन मिल्क बार, जानें क्या है योजना?

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुख्यालय द्वारा प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है. सरकारी विद्यालय के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 तक अनुबंध के तहत इस योजना को जारी रखा जाएगा.

Protin Milk Bar

सप्ताह में 2 दिन होगा वितरण

इस योजना के अंतर्गत, निर्धारित तिथि पर हर सरकारी विद्यालय में सप्ताह में दो दिन तक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा. सरकारी विद्यार्थियों में कुपोषण को रोकने, ऊर्जा से भरपूर आहार उपलब्ध करवाने और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है. प्रोटीन मिल्क बार में शारीरिक विकास में सहायक पोषक तत्व शामिल होंगे, जिससे बच्चों की मानसिक क्षमता भी बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  PGIMER Chandigarh Jobs: पीजीआई चंडीगढ़ में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को लाभ

अमूमन देखा जाता है कि स्कूली विद्यार्थी कुपोषण की समस्या का सामना करते हैं. कई बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें घर पर पर्याप्त और संतुलित आहार नहीं मिलता. सरकार अपनी इस योजना के तहत उन बच्चों को भी अतिरिक्त पोषण देना चाहती है. शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए वितरण व्यवस्था दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं. हर विद्यार्थी तक प्रोटीन मिल्क बार पहुंचाने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts