नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एक से बढ़कर एक मार्केट हैं, जहां रोज़मर्रा के सामान खरीदे जा सकते हैं. हर मार्केट की अपनी विशेषता है. कोई बाज़ार कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है, तो कोई किराने के सामान के लिए. कहीं लग्ज़री बैग्स मिलते हैं, तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक आइटम की भरमार रहती है. अगर आप गृहिणी हैं और आपको सूट पहनना पसंद है, तो हम आपको राजधानी की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां एक से बढ़कर एक शानदार सूट, वह भी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं.

इंद्रलोक मार्केट
अगर आपको कॉटन सूट पसंद आते हैं तो आपको इंद्रलोक मार्केट ज़रूर जाना चाहिए. यहां से आप रेडीमेड कपड़े लेकर भी सूट सिलवा सकते हैं. खास बात यह है कि यहां मिलने वाले सूट की रेंज ₹300 से ₹1000 तक होती है. आप अपने बजट के हिसाब से यहां से खरीदारी कर सकते हैं.
कतरन मार्केट
मंगोलपुरी में लगने वाली कतरन मार्केट से भी सस्ते सूट की शॉपिंग की जा सकती है. यहां काफ़ी सस्ते और अच्छे कपड़े मिल जाते हैं. आप अपना कपड़ा खरीदकर सूट को अपनी पसंद के डिज़ाइन में तैयार करवा सकते हैं. यहां मिलने वाले सूट ₹400 से ₹800 के बीच होते हैं. आप अपने बजट के अनुसार यहां से आसानी से खरीदारी कर सकती हैं.
गांधीनगर मार्केट
अगर आपको सस्ते कॉटन सूट पसंद हैं, तो आप गांधीनगर मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं. यहां आपको हर प्रकार के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं. आप अपनी पसंद और डिज़ाइन के अनुसार इन्हें खरीद सकती हैं. यहां हर तरह और पैटर्न के कपड़े उपलब्ध होते हैं. थोड़ा मोलभाव करके आप इन्हें और भी सस्ते दामों में खरीद सकती हैं.