CM सैनी ने इन जिलों के लिए खोला पिटारा, HPWPC में दी 342 करोड़ रूपये के विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HPWPC (ULB) की बैठक में करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी दी. शहरों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई. इस बैठक में विभिन्न शहरों में विकास कार्यों के लिए कुल ₹342 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई.

Nayab Singh Saini

करनाल और रोहतक में होंगे यह विकास कार्य

स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से करनाल नगर निगम में दिव्य नगर योजना के तहत सड़कों, पार्कों और चौकों के विकास हेतु ₹15.30 करोड़ स्वीकृत किए गए. वहीं, रोहतक के डेयरी कॉम्प्लेक्स और कन्हेली रोड पर ₹13.92 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

गुरुग्राम के लिए की यह घोषणा

माता शीतला देवी श्राइन के पुनर्विकास के लिए ₹13.50 करोड़ स्वीकृत किए गए. इसके साथ ही, घर-नघर कचरा संग्रहण और निस्तारण कार्यों को भी मंजूरी दी गई. इन पहलों से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts