गोगामेड़ी मेले के लिए हरियाणा रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस सेवा, हिसार से 14 से 18 अगस्त तक होगा संचालन

हिसार | हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरियाणा से गोगामेड़ी मेले में माथा टेकने के लिए जाते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है और इन भक्तों के लिए स्पेशल बस सेवा की शुरुआत करने जा रही है. इस कड़ी में हिसार बस स्टैंड से 14 अगस्त से 18 अगस्त के दौरान 5 दिन इन बसों का संचालन किया जाएगा.

Haryana Roadways Bus 2

हर दिन दोपहर 12 बजे से होगा बसों का संचालन

इस अवधि के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12:00 से इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा. जो श्रद्धालु टिकट लेना चाहेंगे, उनके लिए लोकल बस स्टैंड पर अलग से काउंटर का निर्माण भी किया जाएगा. श्रद्धालुओं की हर एक सुविधा का ध्यान रखा जाए. इस बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज अधिकारी ने बताया कि हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिसार से गोगामेड़ी पहुंचते हैं. काफी संख्या में लोग ट्रेन, बस या अन्य साधनों का सहारा लेते हैं.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

प्रति टिकट 90 रुपये का किराया तय

भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग अबकी बार स्पेशल बस चलाएगा. श्रद्धालुओं को सीधे गोगामेड़ी तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली हैं. जो श्रद्धालु हिसार से गोगामेड़ी तक जाएंगे, उनके लिए प्रति टिकट ₹90 का किराया तय किया गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि पिछले साल की तरह ही अबकी बार भी किराया रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं पर ज्यादा बोझ न पड़े.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts