हरियाणा में शादी के बाद महिलाओं के नाम बदलने की प्रोसेस होगी आसान, सीएम नायब सैनी का ऐलान

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की. साथ ही उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मारक निर्माण के लिए 51 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया.

Haryana CM Nayab Singh Saini

महिलाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया होगी आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर विवाह के बाद महिलाओं का नाम बदल जाता है, जिसमें बदलाव करने की प्रक्रिया काफी जटिल रहती है. सरकार अब इस समस्या का निदान करेगी और इसे हल करने के लिए विशेष प्रावधान बनाएगी, ताकि जिन महिलाओं को विवाह के बाद नाम बदलने में दिक्कतें आती हैं उनकी परेशानी को दूर किया जा सके.

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने 564.27 करोड़ रुपए की लागत वाली 29 परियोजना और विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts