30 अगस्त को बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, 15 सितंबर तक मौज करेंगे इन राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अगस्त का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से काफी अच्छा साबित हो रहा है. इस महीने में 30 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह 20-22 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं.

Rashifal 1

बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन 4:39 मिनट पर 30 अगस्त की शाम को हो रहा है. वह 15 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

30 अगस्त से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. बुध दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है. साथ ही आप लग्जरी लाइफ जीने वाले हैं. आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलने वाला है. आपकी बोलचाल की शैली में भी काफी बदलाव देखने को मिल सकता है.

वृषभ राशि: इस राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होकर बुध चौथे भाव में विराजमान होंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी, आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी, समाज में आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा.

तुला राशि: इस राशि के नोवे और द्वादश भाव के स्वामी होकर बुध लाभ स्थान पर रहने वाले हैं. ऐसे में इन्हें अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुलेंगे. भाई बहनों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.