रेवाड़ी के नरेंद्र सिंह यादव ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, तीसरी बार यूरोप की चोटी फतेह

रेवाड़ी | हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले के रहने वाले नरेंद्र सिंह यादव ने एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने देश का नाम विश्व पटेल पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाया है. नरेंद्र सिंह यादव एक पर्वतारोही है और वह सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रश को तीसरी बार फतह किया है. इससे पहले वह ऐसा साल 2017 और 2023 में कर चुके हैं. आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के रेवाड़ी जिले के इस पर्वतारोही के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Narendra Yadav

हरियाणा के इस पर्वतारोही ने बढ़ाया मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर माउंट एलब्रश को फतह करने के साथ ही अब नरेंद्र सिंह यादव सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बन गए हैं. यह अंतरराष्ट्रीय अभियान NSV आउटडोर के नेतृत्व में 9 अगस्त को शुरू हुआ था. 6 दिन के कठिन परिश्रम के बाद 15 अगस्त की रात 1:00 बजे बेस कैंप से अंतिम चढ़ाई शुरू की. हांड कंपा देने वाली 30 डिग्री सेल्सियस ठंड और 40 से 50 किलोमीटर घंटे की तेज हवाओं के बीच उन्होंने संघर्ष जारी रखा और सुबह 9:15 बजे शिखर पर पहुंच कर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इस मौके पर न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्ति हरियाणा, नशा मुक्ति भारत के संदेश को भी पूरी दुनिया तक पहुंचा है.

इस लक्ष्य को हासिल करने वाले बने पहले व्यक्ति

नरेंद्र सिंह यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वे 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय हासिल करने वाले देश के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही बन गए हैं. नरेंद्र का अगला लक्ष्य और भी चुनौतियों भरा होने वाला है. एक्सप्लोरर ग्रैंड स्लैम को पूरा करना, जिसमें न केवल सातों महाद्वीपों की छोटी बल्कि उतरी और दक्षिण ध्रुव तक पहुंचना भी शामिल है. नरेंद्र की यह कहानी न केवल पर्वतारोही की कहानी है, बल्कि भारत के साहस और अटूट देशभक्ति की भी कहानी है. अगर आप कुछ दृढ़ संकल्प के साथ मन में कुछ ठान ले, तो आप भी उसे काफी आसानी से पूरा कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.