सोनीपत का किसान जैविक खेती से कर रहा 10 लाख की कमाई, राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुके कई पुरस्कार

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के शहजादपुर निवासी प्रगतिशील किसान कपिल जमदग्नि बाकी किसानों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं. उन्होंने महज डेढ़ एकड़ में फसल उगाई है जिससे उन्हें 10 लाख रुपए सालाना की आमदनी हो रही है. इसमें से 1 एकड़ जमीन पर उन्होंने एप्पल, स्ट्राबेरी, पाइनेपल फ्लेवर के आठ प्रकार की अमरूद की वैरायटी उगाई हुई है. इसके अलावा, नींबू, हल्दी और मूंग की फसल भी वह उगा रहे हैं. साथ ही, उन्होंने आधा एकड़ में ऑर्गेनिक गन्ना और धान लगाया है.

Plantation

कृषि क्षेत्र में अपने कामों के लिए 3 दिसंबर 2024 को उन्हें आईसीएआर-आईएआरआई, पूसा, न्यू दिल्ली से डिस्ट्रिक्ट मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

नौकरी छोड़ अपनाई खेती

कपिल बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब वह बैंक में नौकरी करते थे लेकिन जब उनका तबादला गुजरात हो गया, तो उन्होंने नौकरी छोड़कर खेती का मन बना लिया. उन्होंने पंजाब से विदेशी प्रजाति के पौधे लाकर एक एकड़ जमीन में अमरूद का बाग़ लगाया. साथ ही, ताइवान और थाईलैंड की 6 प्रजातियों के पौधे भी लगाए. अब उनसे उत्पादन शुरू हो चुका है. 1 एकड़ जमीन में उन्होंने 6 से 10 वैरायटी के 500 अमरूद के पौधे लगाए हुए हैं. वही अमरूद, नींबू, आड़ू और हल्दी की फसल भी ले रहे हैं. उन्होंने 1 एकड़ में अमरूद के साथ नींबू के 200 पौधे लगाए हैं. हर साल यहां से उन्हें 4000 किलो नींबू मिल रहे हैं और इनका अचार बनाकर बेचते हैं.

जैविक खेती से मिला लाभ

उन्होंने अपनी जमीन पर ताइवान पिंक, ताइवान व्हाइट, एप्पल फ्लेवर, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर, अनानास, हिसार सफेदा, इलाहबादी सफेदा और लखनऊ 49 अमरूद की वैरायटी लगाई हुई है. वह बताते हैं कि उन्हें साल भर में 20000 किलो अमरूद मिल जाता है. दिल्ली, सोनीपत, गुरुग्राम और आसपास के जिलों के लोग उनके खेतों से ही उत्पाद खरीदते हैं. कपिल बताते हैं कि वह जैविक खाद डालकर ऑर्गेनिक तरीके से खेती करते हैं और अपने बाग़ में गोबर की खाद का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग और बागवानी में कई अवार्ड प्रदान किए जा चुके हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts