रेवाड़ी | ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशन पर काम चल रहा है, जिसके चलते 20- 29 अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेगी और कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस (19621) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस (19620) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- भिवानी- ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस (14705) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस (14706) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- रेवाड़ी- मदार एक्सप्रेस (19618) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस (19617) 20, 22, 23, 25, 26 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी.
आंशिक रद्द ट्रेन
मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस (19617) 21, 24, 27 और 29 अगस्त को मदार से चलेगी, लेकिन फुलेरा से आगे रद्द रहेगी.
पहले से रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
- फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस (19619) 1- 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस (19622) 1- 29 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- दिल्ली- जैसलमेर (14087) 1- 29 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर चलेगी.
- जैसलमेर- दिल्ली (14088) 1- 29 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाड़ी होकर चलेगी.
- चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस (22452) 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर चलेगी.
- गोंडा- दौराई (19604) 26 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर चलेगी.
