खुशखबरी: रेवाड़ी शहर को कमर्शियल सेंटर की सौगात, जानें किन सुविधाओं से होगा लैस

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा शहर के राजीव चौक पर करीब एक एकड़ जमीन पर कमर्शियल सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए 1 करोड़ 67 लाख 57 हजार रुपए की बजट राशि को मंजूरी दी गई है. जल्द ही, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Commercial Center

सबसे बड़ी पार्किंग की व्यवस्था

इस कमर्शियल सेंटर में 22 दो मंजिला दुकानें और 48 बूथ होंगे. सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था भी जाएगी. शहर के सबसे पॉश इलाके में बनने वाले इस कमर्शियल सेंटर में सबसे बड़ी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. यह कमर्शियल सेंटर लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर से सटा होने के साथ ही दिल्ली- जयपुर हाईवे को जोड़ने वाले बावल रोड पर बनेगा.

टेंडर प्रक्रिया शुरू

बता दें कि इस कमर्शियल सेंटर के निर्माण को लेकर लंबे समय से प्रकिया चल रही थी. HSVP की ओर से प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए पिछले साल जुलाई महीने में पंचकूला मुख्यालय भेजा गया था. 19 सितंबर को इसको विकसित करने के लिए बजट राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है. प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कर अब इसके टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है.

व्यावसायिक भवन को विकसित करने के लिए बजट राशि जारी कर दी गई है. टेंडर प्रक्रिया शुरू है. टेंडर लगा दिए गए है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. विभाग की ओर से पार्किंग, सीवरेज व पेयजल की व्यवस्था की जाएगी- अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, HSVP, रेवाड़ी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.