करनाल के कल्पना चावला अस्‍पताल में लगी आग, कोविड मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप

करनाल । करनाल के कल्पना चावला राजकीय हस्पताल के नजदीक ही स्थित एक निजी अस्पताल में मध्य रात्रि उस समय हड़कंप मच गया,जब उपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

kalpna chawla hospital news
रामा हस्पताल को कोविड हस्पताल में परिवर्तित किया हुआ है, जहां रात के समय दस मरीज़ उपचाराधीन थे. रात एक बजे के करीब हस्पताल के उपरी मंजिल की छत पर अचानक से आग भड़क उठी,जिसे देख मरीजों के परिजन सहम गए. आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सुचित किया और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई.

अस्पताल प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सुचित किया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया. अचानक हुए आगजनी से सहमे मरीजों व परिजनों को चिकित्सकों ने समझाकर शांत कराया. बताया जा रहा है कि हस्पताल की छत पर पड़े कबाड़ में आग लग गई थी. वहीं सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.
फिलहाल आगजनी की घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा कि अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी. फायर विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से आग पर काबू पाने से हस्पताल में बड़ा हादसा होने से बच गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.