हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, सभी जिलों व ब्लॉकों के लिए खोला गया ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है. प्रदेश सरकार ने इन किसानों को फिर से बड़ी राहत प्रदान करते हुए ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर तक खोलने का फैसला लिया है जबकि पहले यह तारीख 10 सितंबर थी.

SAD KISAN

खोला गया पोर्टल

हरियाणा सरकार ने अब सभी जिलों और ब्लॉकों के किसानों के लिए ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है. पहले कुछ ब्लॉक इससे वंचित थे, लेकिन अब सभी को इसमें जोड़ा गया है. प्रदेश सरकार ने किसानों से अनुरोध किया है कि जल्दी- से- जल्दी अपनी फसल खराबे का पंजीकरण करें, ताकि समय पर मुआवजा प्राप्त हो सके.

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से किसान बाढ़ और जलभराव से अपनी खरीफ फसलों में हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद, क्षतिपूर्ति के लिए दावा दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अब तक करीब 4 लाख एकड़ खरीफ फसलों के नुकसान के दावे इस पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति और बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई थी. बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावों का सत्यापन और भुगतान प्रकिया को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.