दिवाली से पहले शुक्र करेंगे बुध की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; घर आएगी धन- दौलत

ज्योतिष | हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और लग्जरी का दाता कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. दिवाली से पहले 9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे है. इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है. ऐसे में शुक्र ग्रह का बुध की राशि में जाना 3 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है.

Jyotish Rashi Grah

3 राशियों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, ना केवल उनकी किस्मत चमकेगी और धन दौलत में भी अपार बढ़ोतरी देखने को मिलने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

दिवाली से मेहरबान होंगे शुक्र

सिंह राशि: शुक्र ग्रह का गोचर धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है, ऐसे में आपको रुका हुआ धन मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, इस दौरान आपके परिवार में भी काफी खुशियां रहेगी. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. जल्द ही, आपकी फैमिली में कोई नया मेंबर ऐड हो सकता है.

वृश्चिक राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए इनकम के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. शुक्र ग्रह आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, कार्य क्षेत्र में भी आपको बड़े पद की प्राप्ति होगी. सामाजिक तौर पर भी आप लोगों के पसंदीदा रहने वाले हैं, संतान की तरक्की होगी. शेयर बाजार में निवेश करने से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

धनु राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के कर्म स्थान पर होने जा रहा है, इस समय आपको काम कारोबार में अच्छी तरह की मिलेगी. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है, कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश भी पूरी हो सकती है. इस समय आपके पिता के साथ रिश्ते काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.