1509 धान के भाव में तेजी से किसानों में खुशी का माहौल, फटाफट चेक करें ताजा भाव

कैथल | हरियाणा के कैथल सहित कई अन्य मंडियों में 1509 और पीआर धान की किस्म की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है. 1509 के भाव में 150 रुपए की तेजी से किसानों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है. पीआर धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम बिक रहा है, जिसकी मायूसी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है.

Dhan Mandi

जल्द शुरू होगी सरकारी खरीद

केंद्र सरकार ने पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि मंडियों में किसानों को 2 हजार से 2100 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 400 रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. भाव कम मिलने के कारण कई किसान, तो पीआर धान बेच भी नहीं रहे हैं. आढ़तियों का कहना है पीआर धान की आवक मंडी में शुरू हो गई है, लेकिन अभी प्राइवेट खरीद हो रही है. 22 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है.

1509 का मंडियों में भाव

कैथल जिले की पुंडरी मंडी की बात करें तो यहां 1509 धान 3275 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. यहां पर भाव में तेजी दर्ज हुई है. कलायत मंडी में 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल और सोनीपत की गन्नौर मंडी में 3151 रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को भाव मिला है.

इस बार सीजन में शुरूआत में 1509 का भाव 3350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, लेकिन इस सप्ताह कम है. शुक्रवार को भाव में 150 रुपये की तेजी आई है. कैथल की नई अनाज मंडी में अब तक 45 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है. शुक्रवार को 5 हजार क्विंटल आवक मंडी में धान की हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.