चंडीगढ़ | नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने किसानों को एक और बड़ी सौगात दी है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने प्रमाणित गेहूं के बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब प्रमाणित गेहूं के बीज पर पिछले साल की 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में इस साल 1075 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. यह सब्सिडी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से दी जाएगी.
होगी बीजों की आपूर्ति
सरकारी एजेंसियों (एचएसडीसी, एनएससी, हैफेड, एचएलआरडीएल, इफको, कृभको, एनएफएल आदि) के बिक्री काउंटरों के माध्यम से इन सब्सिडी युक्त प्रमाणित गेहूं बीजों की आपूर्ति की जाएगी. राज्य सरकार के अनुसार, प्रमाणित गेहूं की लागत 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल होगी, जो आगामी बुवाई सीजन के लिए किसानों के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ होगी.
नवरात्र के मौक़े पर मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा के किसानों को एक और तोहफ़ा दिया है।
प्रदेश सरकार ने गेहूं के बीज पर सब्सिडी में बढ़ोतरी करते हुए आगामी रबी सीज़न के लिए ₹1,000 के बजाय ₹1,075 प्रति क्विंटल सब्सिडी देने का फैसला किया है।
ये सब्सिडी गेहूं की फ़सल के…
— CMO Haryana (@cmohry) September 21, 2025
फसल उत्पादन में होगी बढ़ोतरी
पिछले साल का बिक्री मूल्य (2475 रुपए प्रति क्विंटल) की तुलना में प्रमाणित गेहूं बीज की बिक्री मूल्य में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन यह बढ़ी हुई लागत गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि और बीज उत्पादक किसानों को 50 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के कारण है.
किसान हितैषी राज्य सरकार के इस फैसले से गेहूं की समय पर बिजाई को बढ़ावा मिलेगा और उच्च उपज देने वाली और प्रमाणित बीजों की किस्मों को अपनाने में मदद मिलेगी. इससे फसल उत्पादन तथा समग्र कृषि आय में इजाफा होगा.
