महेंद्रगढ़ के किसानों को नाममात्र खर्चे पर खेत सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, सोलर बेस माइक्रो स्पेस प्रोजेक्ट हुआ तैयार

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गांव सागरपुर में सोलर बेस माइक्रो स्पेश प्रोजेक्ट के काम को लगभग पूरा कर लिया गया है. अगले सप्ताह से यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से काम करने लगेगा. इस पायलट प्रोजेक्ट पर 7.31 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है और इससे आसपास की 468 एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी. इसके लिए विभाग ने नहरी पानी इकट्ठा करने हेतु तालाब निर्माण कर सोलर से मोटर संचालन शुरू कर दिया है.

Free Borewell Recharge Haryana Kisan

मिलेगा सिंचाई के लिए पानी

काडा, हरियाणा की ओर से बनाए गए इस सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत किसानों को नहरी पानी की तर्ज पर मात्र कुछ रुपए के हिसाब से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाएगा. जिले में लगातार गिरते जलस्तर के बीच यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी. इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत एचडीपीआई पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे किसानों को प्रेसर के साथ नहरी पानी की सुविधा मिलेगी. किसान इस पानी का इस्तेमाल टपका सिंचाई और मिनी फव्वारा तकनीक से कर पाएंगे. पारंपरिक सिंचाई की तुलना में इसमें जल उपयोग दक्षता 80% तक होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

लाभकारी साबित होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट की बदौलत जल व उर्वरक की बर्बादी रुकने के साथ भूमिगत रिसाव और कटाव रोकने में मदद मिलेगी. साथ ही, खेतों में खरपतवार नियंत्रण किया जा सकेगा और फसलों के उत्पादन में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. जिले में पानी की भारी कमी को देखते हुए यह प्रोजेक्ट अत्यंत लाभकारी साबित होगा. इस प्रोजेक्ट से खेती पर लागत में कमी आएगी और पैदावार बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

इस प्रोजेक्ट से किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा. किसानों को कुआ खुदवाने या ट्यूबवेल पर खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मात्र 60 रुपए महीने में खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इससे किसानों की जेब पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा- जगबीर सिंह, मीरा सिंह, राजेश कुमार, प्रेमचंद, किसान

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.