दशहरा पर्व पर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं- सरसों सहित खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें त्यौहारी सीजन पर किसानों को बड़ी सौगात दी गई है. केंद्र सरकार ने रबी सीजन की फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है. सरकार ने गेहूं, सरसों आदि फसलों की MSP में बढ़ोतरी कर दी है.

Gehu Kisan

MSP में बढ़ोतरी का तोहफा

कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय किया गया है. वहीं, जौ की फसल पर किसानों को 2,150 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा. चना की फसल पर 5,875 रुपए MSP मिलेगा. मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार रुपये तय किया गया है.

बुआई को प्रोत्साहन

सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने सरसों का MSP 6,200 रुपए तय किया है. वहीं, कुसुम पर 6,540 रुपए एमएसपी घोषित किया गया है. मोदी सरकार के इस फैसले पर कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि MSP में बढ़ोतरी से गेहूं और तिलहन की बुआई को प्रोत्साहन मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

फसल नया MSP पुराना MSP अंतर
गेहूं 2585 2425 160
सरसों 6200 5950 250
जौं 2150 1980 170
चना 5875 5650 225
सूरजमुखी 6540 5940 600
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.