सोनीपत मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू होने पर किसानों को राहत, जानें क्या मिल रहा भाव

सोनीपत | दिल्ली में सटे सोनीपत जिले में लगभग 2 सप्ताह बाद पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है. यहां नई अनाज मंडी में शनिवार को हैफेड की ओर से 1470 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई है.

Dhan Paddy Mandi

नमी बढ़ने से हुई देरी

धान में ज्यादा नमी और आढ़तियों की निष्क्रियता के चलते खरीद कार्य अटका हुआ था. ऐसे में प्रशासन ने आढ़तियों को खरीद प्रक्रिया से बाहर करते हुए सरकारी एजेंसी के माध्यम से सीधे खरीद करने का फैसला लिया. इस बीच हुई बारिश से धान की फसल में नमी बढ़ने से खरीद में और ज्यादा देरी हुई. हैफेड के एक अधिकारी ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ- सुथरा करके लाए, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहें.

सरकार ने इस बार पीआर कामन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2369 रुपये और पीआर ए ग्रेड का 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 150 रुपए ज्यादा हैं.

1509 धान का भाव बढ़ने की उम्मीद

कुछ दिन से बाजार भाव 3150 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बना हुआ है. धान के भाव में गिरावट से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है. नई अनाज मंडी के एक अधिकारी ने बताया कि खरीद प्रक्रिया शुरू होने पर अब पीआर धान की आवक रफ्तार पकड़ेगी. उन्होंने बताया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए बिजली- पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.