पैदावार में बढ़ोतरी के लिए किसानों को मिलेंगे उत्तम क्वालिटी के बीज, दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

चंडीगढ़ | किसानों के लिए दो अच्छी खबरें सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा. इन योजनाओं का देश के 100 जिलों में शुभारंभ किया गया है और उनमें हरियाणा का नूंह जिले को भी शामिल किया गया है.

Pulse Dalhan

परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान साथियों को कृषि परियोजनाओं का उपहार कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. सीएम ने कैबिनेट मंत्री, विधायकों व किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग पर नई दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन देखा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम धन- धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ करने के साथ- साथ कृषि अवसंरचना कोष, पशु पालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 42 हजार करोड़ रुपए की 1100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब घर बैठे नहीं कटेगा किसान का गेट पास, धान खरीद में लागू हुई नई व्यवस्था

उत्तम बीज उपलब्ध करायेगी सरकार

सीएम नायब सैनी ने कहा कि अब प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य रहेगा कि नूंह जिले को इस योजना का अधिकतम लाभ मिले ताकि यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके. दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का उद्देश्य तुअर, उड़द व मसूर दालों के उत्पादन को बढ़ावा देना है. इस मिशन को सफल बनाने के लिए किसानों को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाएं जाएंगे.

हरियाणा में साल 2019- 20 में दलहन के अधीन लगभग 1 लाख 95 हजार एकड़ क्षेत्र था, जो साल 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 67 हजार 500 एकड़ हो गया है और सरकार द्वारा इस क्षेत्र को और बढाने के प्रयास किए जाएंगे. इसके लिए किसानों को अनुदान सहित हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.