सब्जियों, फलों व मसालों की खेती करने वाले उठाए इस योजना का लाभ; फसल खराबे पर मिलेगा 40 हजार तक मुआवजा

चंडीगढ़ | हरियाणा में बागवानी और ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि 46 सब्जियों, फलों और मसालों की खेती करने वाले किसानों को प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (MBBY) योजना का लाभ मिलेगा. फिलहाल रबी और जायद की फसलों के लिए इस योजना के तहत बीमा करवा सकते हैं. किसानों को प्रतिकूल माैसम, प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान, ठंड, जल संकट, वायु वेग, आग आदि से होने वाले नुकसान को बीमा योजना में कवर किया जाता है.

Vegetable Fruit Sabji

प्रदेश के किसानों के लिए योजना के क्रियान्वयन और सुगमता के लिए सरकार ने साल 2022 में इस योजना को शुरू किया था. किसान मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों और क्षेत्र के पंजीकरण के समय इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं.

प्रोत्साहित होंगे किसान

इस योजना के पीछे सरकार का मकसद बागवानी खेती के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है. प्रदेश सरकार प्रतिकूल माैसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. किसानों को आधुनिक और नवीन कृषि पद्धतियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना हैं, ताकि किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग सकें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

नाममात्र राशि का करना होगा भुगतान

किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रति एकड़ सब्जियों और मसालों के लिए 30 हजार रुपये की बीमित राशि पर केवल 2.50% की दर से 750 रुपये का भुगतान करना होगा. फलों की खेती पर 40 हजार रुपए की बीमित राशि पर 2.5% की दर से 1 हजार रुपए का भुगतान करना होगा. किसानों को नुकसान के आधार पर प्रति एकड़ 15- 40 हजार रुपए मुआवजा राशि का लाभ मिलता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.