दक्षिण हरियाणा के 50 गांवों की आबादी के लिए खुशखबरी, 13 करोड़ रुपए से इस शहर में बनेगा नया बस अड्डा

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले (Rewari District) से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है. करीब 12.78 करोड़ रुपए की लागत से धारूहेड़ा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास स्थानीय BJP विधायक लक्ष्मण यादव ने किया था.

Webp.net compress image 6

आधुनिक सुविधाओं से लैस

प्रोजेक्ट के अनुसार, धारूहेड़ा बस स्टैंड के निर्माण कार्य को लगभग डेढ़ साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. इस बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा. बस स्टैंड का साफ- सुथरा परिसर, वातानुकूलित विश्राम गृह, CCTV कैमरे, साफ- सुथरे शौचालय, पीने का पानी, टिकट काउंटर, ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए अलग से रेस्ट रूम, वाहन पार्किंग और बसों की समय- सारणी के लिए डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी.

इस बस स्टैंड के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत पहुंचेगी, बल्कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए भी सुविधा बढेगी. बता दें कि धारूहेड़ा की गिनती हरियाणा के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में होती है. यहां दूसरे इलाकों से लाखों लोग विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे हैं. ऐसे में नए बस स्टैंड की सौगात मिलने पर सभी को फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

50 गांवों की आबादी को राहत

धारूहेड़ा कस्बे की कॉलोनियों, औद्योगिक इकाइयों और आसपास के लगभग 50 गांवों के लोग रोजाना धारूहेड़ा बस स्टैंड से बसें पकड़ते हैं. पुराने बस स्टैंड के बंद होने के चलते लोगों को रेवाड़ी या भिवाड़ी जाकर बस पकड़नी पड़ती है.

धारूहेड़ा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नया बस स्टैंड बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, मानेसर, नीमराना, कोटपूतली, भिवाड़ी, अलवर, तिजारा, कोटा, सोहना, पलवल, मेवात, बावल और रेवाड़ी सहित कई शहरों के लिए रोजाना बसों की आवाजाही रहती है. बता दें कि धारूहेड़ा में नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.