खुशखबरी: धारूहेड़ा में NH- 919 की बदलेगी तस्वीर, वन टाइम ट्रीटमेंट से होगा सुधारीकरण

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां NH- 919 पर धारूहेड़ा शहर के बाईपास वाले हिस्से की वन टाइम ट्रीटमेंट कार्य से तस्वीर बदली जाएगी. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और हरियाणा प्रदेश की सीमा में आने वाले हिस्से का सुधारीकरण किया जाएगा.

Highway Road 3

6.45 करोड़ रुपए होंगे खर्च

टेंडर के अनुसार, यह काम चेनिज किमी 17.700 से 19.700 और 20.000 से 22.530 तक के खंड में कराया जायेगा. इस प्रोजेक्ट के तहत, सड़क की ऊपरी सतह को मजबूत करने, गड्ढों की मरम्मत, क्रैक फिलिंग, नई परत बिछाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. सड़क की सतह एक नए रूप में नजर आएगी.

वन टाइम ट्रीटमेंट का मतलब सड़क मार्ग को एक बार में ही पूरी तरह से बेहतर स्थिति में लाना है, ताकि आगे कई सालों तक उसकी मरम्मत करने की जरूरत न पड़े और लोगों को लंबे समय तक उस सुविधा का लाभ मिलता रहे.

भारी वाहनों का आवागमन

धारूहेड़ा की गिनती हरियाणा के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में होती है. ऐसे में यहां की सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है जिससे सड़कों पर बहुत अधिक दबाव रहता है. इसलिए वन टाइम ट्रीटमेंट से सड़कों की स्थिति को एक बार में ही मजबूती दी जा रही है. इससे सड़कों की स्थिति लंबे समय तक बेहतर बनी रहेगी. सड़क मार्ग चकाचक रहेगा, तो ट्रैफिक संचालन सुगम होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

आसपास के नालों की मरम्मत की जाएगी, ताकि जलभराव की स्थिति से छुटकारा मिल सके. यहां बारिश के बाद जलभराव होने से आवाजाही प्रभावित होती है और वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है. खासकर छोटे वाहन चालकों के लिए हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है. ऐसे में नालों की मरम्मत से सड़क मार्ग पर पानी खड़ा नहीं होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.