मंगल करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के जातको को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में शौर्य, साहस, पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी यह ग्रह अपनी चाल में बदलाव करता है, तो इसका प्रभाव कुछ विशेष सेक्टर पर दिखाई देता है. 28 दिसंबर को मंगल धनु राशि में संचरण करने जा रही है. वैसे तो धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है. गुरु और मंगल को मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही 3 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 1

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होगा, अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी, जमीन जायदाद से जुड़े हुए कार्य में है तो अब आपको धन लाभ मिलेगा. आपकी इनकम में भी वृद्धि होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि

मंगल ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. मंगल आपकी कुंडली के पहले भाव में विराजमान रहेंगे. इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन दौलत में वृद्धि के योग दिखाई दे रही हैं. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. इस समय आपको आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी, साथ ही आप स्वयं को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास भरा महसूस करने वाले हैं.

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह इस राशि के स्वामी है, ऐसे में इस राशि के जातकों को धन और वाणी स्थान पर लाभ मिलेगा. इस समय आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं. बड़े- बड़े लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे. पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी एग्जाम में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यह समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिहाज से एकदम बेहतरीन होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.