ज्योतिष | मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है. मंगल युद्ध, शौर्य, पराक्रम, रक्त, भूमि, आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. वह हर 45 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दोबारा से उस राशि में प्रवेश करने में उन्हें तकरीबन 17 से 18 महीनो का समय लग जाता है. हाल ही में मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके है.
इसी के साथ वह रुचक राजयोग का निर्माण भी कर रहे है. अब मंगल की इस युति की वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस दौरान तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा
मेष राशि: मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, मंगल की चौथी दृष्टि आपकी राशि के 11वें भाव पर पड़ रही है. ऐसे में अब आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा. खासकर रिसर्च, मेडिकल, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को भी केंद्र त्रिकोण राजयोग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आप व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. शासन- प्रशासन या राजनीति के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को मंगल की युति की वजह से विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, नई नौकरी या व्यापार शुरू करने के लिहाज से समय काफी अच्छा है. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे. आपको सभी का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
