रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरे चरण में पुनर्विकास कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्य चल रहे हैं. इसके चलते 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. प्रभावित ट्रेनों में से कई ट्रेनों को रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और कनीना के रास्ते चलाया जाएगा, जिसका फायदा इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा.
रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा रूट से दौड़ेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 19416, श्री माता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती ट्रेन 25 नवंबर व 2 दिसंबर को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन नंबर 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेलसेवा 26 नवंबर व 3 दिसंबर को सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन नंबर 20964, वाराणसी- साबरमती रेलसेवा 29 नवंबर व 6 दिसंबर को वाराणसी से प्रस्थान करेगी.
रेवाड़ी से गुजरेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर व 1, 2, 6, 8, 9 तथा 13 दिसंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 15013, जैसलमेर- काठगोदाम रेलसेवा 9 से 12 नवंबर, 14, 22 से 24, 26 से 28, 30 नवंबर से 2 दिसंबर, 6 से 9 दिसंबर तक (18 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन रींगस, नीम का थाना व नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो 8 से 11 नवंबर, 13, 21 से 23, 25 से 27, 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 5 से 8 दिसंबर तक काठगोदाम से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 15716, अजमेर- किशनगंज रेलसेवा जो 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर व 1, 2, 8, 9 को अजमेर से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 17019, हिसार- हैदराबाद रेलसेवा 25 नवंबर व 9 दिसंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 19269, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 13, 20, 21, 27 नवंबर, 5 व 12 दिसंबर को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन रींगस, नीम का थाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 20937, पोरबंदर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो 8, 11, 22, 25, 29 नवंबर, 6 व 9 दिसंबर को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 20938, दिल्ली सराय- पोरबंदर रेलसेवा जो 24, 27 नवंबर तथा 1, 4 व 8 दिसंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी. वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन रेवाडी, रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
