रेवाड़ी एम्स को NH11 से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, 308 करोड़ से बनेगा फुल ट्रंपेट इंटरचेंज

रेवाड़ी | हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कल चंडीगढ़ में प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत भी मौजूद रहे.

Highway Road 3

NH11 से मिलेगी एम्स को कनेक्टिविटी

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेवाड़ी जिले के माजरा में निर्माणाधीन एम्स को NH- 11 से जोड़ने के लिए फुल ट्रंपेट इंटरचेंज निर्माण को मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट पर 308 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में अंडरपास में ज्यादातर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे एम्स पहुंचने वाले मरीजों को आवाजाही के दौरान खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. उन्होंने NH- 11 और रेलवे लाइन को पार करने के लिए ट्रंपेट इंटरचेंज निर्माण को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी.

बिजली- पानी की मिलेगी सुविधा

समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन माजरा एम्स में जल्द ओपीडी शुरू करने के लिए बिजली के अलग फीडर और पीने के पानी की योजना को भी जल्द मंजूरी प्रदान करने पर चर्चा हुई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि 11 kV के अलग फीडर और नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 22 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जानी है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

सीएम नायब सैनी ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश देते हुए कहा कि एम्स में बिजली और पानी की व्यवस्था के लिए एक सप्ताह के भीतर बजट राशि को मंजूरी प्रदान की जाए. इसके साथ ही, उन्होंने नारनौल के नसीबपुर में बनने वाले वार मेमोरियल संबंधी सभी बाधाएं जल्द- से- जल्द दूर करने के निर्देश दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.