सोनीपत | हरियाणा की मंडियों में धान की आवक जोरों पर है. किसान मंडियों में बासमती धान की किस्म 1121 व 1718 सहित अन्य किस्में लेकर पहुंच रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को उंचा भाव नहीं मिल रहा है, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी छाई हुई है. किसानों का कहना है कि इस बार ज्यादा बारिश से पैदावार प्रभावित हुई है और ऊपर से भाव भी कम मिल रहा है. इससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है.
जींद मंडी में भाव
- 1121 (हाथ कटाई): 3920 रुपए प्रति क्विंटल
- कंबाइन मशीन: 3305 रुपए प्रति क्विंटल
- 1718 (हाथ कटाई): 3421 रुपए प्रति क्विंटल
- कंबाइन मशीन: 3101 रुपए प्रति क्विंटल
- 1885 (हाथ कटाई): 3451 रुपए प्रति क्विंटल
- कंबाइन: 3135 रुपए प्रति क्विंटल
- 1401 DP (हाथ कटाई): 3241 रुपए प्रति क्विंटल
सोनीपत मंडी में भाव
- 1121: हाथ कटाई 3991 रुपए प्रति क्विंटल
- 1718: 3470 रुपए प्रति क्विंटल
- 1885: 3500 रुपए प्रति क्विंटल
पानीपत मंडी में भाव
- 1121: हाथ कटाई 4011 रुपए प्रति क्विंटल
- 1718: 3520 रुपए प्रति क्विंटल
- 1885: 3510 रुपए प्रति क्विंटल
गन्नौर मंडी में भाव
- 1121: 4051 रुपए प्रति क्विंटल
- 1718: 3550 रुपए प्रति क्विंटल
- 1885: 3571 रुपए प्रति क्विंटल
किसानों के लिए उचित व्यवस्था
फसल लेकर मंडियों में पहुंचने वाले किसानों के लिए सोनीपत जिला प्रशासन द्वारा तमाम मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. किसानों के लिए साफ पानी, शौचालय, बैठने के लिए विश्राम गृह जैसी व्यवस्था की गई है. मंडियों में अटल मजदूर कैंटीन संचालित की गई है, जहां किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
