हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों में जौ और गेहूं के लिए विशेष सब्सिडी योजना शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. रबी सीजन में किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में सूबे की नायब सैनी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत राज्य में जौ और गेहूं की फसलों के लिए बीज वितरण से लेकर प्रदर्शन प्लांट और पौध व मृदा संरक्षण प्रबंधन तक पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

FotoJet 97 compressed

फसल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि इस पहल से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी और बेहतर किस्मों को बढ़ावा मिलने के साथ- साथ मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी. इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जौ की खेती को बढ़ावा देने के लिए झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा और पंचकूला जिलों को चयनित किया गया है.

इन जिलों में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, फसल प्रदर्शन इकाइयों और मृदा प्रबंधन तकनीकों पर सरकारी सहायता दी जाएगी. इसी तरह गेहूं के लिए मेवात, पलवल, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार और अंबाला जिलों में किसानों को सब्सिडी दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य ज्यादा पैदावार और वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा देना रहेगा. किसान बिजाई की समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान

इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ सरल चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. साथ ही, हर जिले के कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी, उपमंडल कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक के कार्यालयों में जानकारी और सहायता उपलब्ध रहेगी, ताकि ज्यादा- से- ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.