जल्द जारी होगा CET का रिजल्ट, कैलेंडर बनाने की भी योजना बना रहा HSSC

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जल्द ही CET- 2025 ग्रुप सी का परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. अभी आयोग ने तिथि तो निर्धारित नहीं की है मगर यह उम्मीद जताई है कि जल्द परिणाम आ सकता है. इसी प्रकार से ग्रुप डी की परीक्षा के आयोजन की भी तैयारी चल रही है.

Haryana CET HSSC CET

अपनी तैयारी में लगे रहें युवा

आयोग ने अभ्यर्थियों से एक बार फिर कहा है कि वह तैयारियों में लगे रहें और किसी के बहकावे में न आएं. कमीशन की तरफ से सीईटी के रिजल्ट के बाद ग्रुप सी की सभी भर्तियों की परीक्षाओं के कलैंडर को भी जारी करने पर विचार किया जा रहा है. जैसा कि आप सब जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी परीक्षा इसी साल 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गयी थी.

पिछले महीने खोला गया था करेक्शन पोर्टल

सीईटी के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है. इस परीक्षा में कुल 13 लाख 48 हजार 893 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से कुल 12 लाख 46 हजार 497 ने परीक्षा में भाग लिया था. यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को 4 शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पिछले महीने आयोग ने करेक्शन पोर्टल खोला था जिसमें उम्मीदवारों को अपने कैटिगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका दिया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

जल्द जारी होगा रिजल्ट

28 अक्तूबर तक रिज़र्व श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था उन्होंने करेक्शन पोर्टल के जरिये त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन किए थे. हाल ही में आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक इंटरव्यू में फिर से दोहराया है कि अभ्यर्थी तैयारी करते रहें. जल्द ही, आयोग परीक्षा का रिजल्ट और भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में इस बार कैलेंडर देखने को मिल सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.