दिल्ली से सटे इस इलाके से खत्म होगा पानी का संकट, हजारों घरों में पहुंचेगा यमुना नदी का साफ जल

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत के कुंडली इलाके के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कुंडली के निवासियों के लिए यमुना नदी से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण परियोजना चल रही है. इसके लिए यमुना से कुंडली नगर पालिका इलाके तक पेयजल की 56 किमी. नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है. 48 करोड़ रुपए की इस योजना के पूरा होने में लगभग 3 साल का समय लगेगा. केंद्र सरकार की सहायता से जल्द ही विभाग इस कार्य को करने में जुट गया है.

Water Pine Ka Pani Nal

नागरिकों को पेयजल की समस्या

NH- 44 के किनारे पर बसा कुंडली गांव को दिल्ली से हरियाणा में प्रवेशद्वार कहा जाता है. पिछले 10 से 12 वर्षों में यहाँ औद्योगिक विकास तेजी से हुआ और जनसंख्या में बढ़ोतरी भी हुई है. इलाके की स्थिति को देखते हुए इसे नगरपालिका का दर्जा प्राप्त है. लगातार बढ़ती आबादी के कारण यहाँ सुविधाएं भी बहुत प्रभावित हुई है. नागरिकों को पेयजल की समस्या का निरंतर सामना करना पड़ रहा है. उद्योगों से पूरे इलाके का भूजल जहरीला हो चुका है. गंदे पानी की निकासी ना होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

रोजाना 10 एमएलडी जल की होगी सप्लाई

पेयजल की सामना को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा एक परियोजना शुरू की जा रही है. केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से पूरी की जाने वाली इस योजना के तहत यमुना नदी से कुंडली में पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी. परियोजना के अनुसार दसीहरा गांव के निकट यमुना की तलहटी से रोज 10 एमएलडी पानी कुंडली नगर पालिका इलाके में पहुंचाया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.