हरियाणा में पहले से ज्यादा मजबूत होगी चिकित्सीय सेवाएं, 450 पदों पर होगी डॉक्टरों की भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 450 अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. नए चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य के लोगों विशेष रूप से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को बेहतर तरीके से सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी.

MBBS Doctor

450 पद शामिल

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित ना सकें. कुल 450 पदों में विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया जाएगा, जिसमें 238 पद सामान्य वर्ग, 45 पद अनुसूचित जाति (GSC), 45 पद डिप्राइव्ड अनुसूचित जाति (DSC), 50 पद पिछड़ा वर्ग- अ (BC- A ), 27 पद पिछड़ा वर्ग- इ (BC – B) और 45 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWUC) के लिए निर्धारित है. 22 पद HSM/ DE HSM/ DFF और 18 पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इन्हें मिलेगा लाभ

सरकार के दिशा- निर्देशानुसार आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा बोनाफाइड निवासियों को ही मिलेगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है. आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और विस्तृत विवरण स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले दिशा- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.