हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में सरकार का बड़ा फैसला, 17 गांवों की बदल गई तहसील; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने सुशासन और बेहतर प्रशासनिक पहुंच के लिए 6 जिलों के कुल 17 गांवों और कुछ सेक्टरों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इससे सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और तेज सेवाएं प्रदान करना है. मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. यह निर्णय हरियाणा में प्रशासन को लोगों के करीब लाने और उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के लिए लिया गया है.

Village Gaon

बेहतर सुविधाएं प्रदान करना लक्ष्य

सरकार के इस बड़े कदम का उद्देश्य लोगों को न केवल बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है बल्कि प्रशासन क्षमता में भी सुधार लाना है. राज्य स्तर की री- ऑर्गेनाइजेशन कमेटी ने अलग- अलग 3 मीटिंगों में इन जिलों के गांवों को सब तहसील/ तहसील से दूसरी तहसील/ सब तहसील में बदलने की सिफारिश की है. नारनौल, रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा उपायुक्तों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक सुविधाओं को देखते हुए महेंद्रगढ़ के 1 गांव, रेवाड़ी के 1 गांव, यमुनानगर के 3 गांव, फरीदाबाद के कुछ इलाके, सिरसा के 9 गांव और झज्जर के 3 गांव को बदलने की सिफारिश की है.

अभियोजन का ढांचा

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा राज्य अभियोजन विभाग विधिक सेवा समूह नियम 2013 में संशोधन को मंजूरी दी गई. यह संशोधन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस 2023 की आवश्कताओं के अनुरूप एक आधुनिक, सक्षम और कानूनी रूप से मजबूत अभियोजन संवर्ग के गठन का रास्ता तैयार करेगा.

संसद द्वारा पारित नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप, बीएनएसएस- 2023 में राज्य और जिला स्तर पा लोक अभियोजन से संबंधित कई प्रावधान शामिल किए गए. इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार पहले ही 48 नए पदों को मंजूरी दे चुकी है. इनमें उप निदेशक के 24 और सहायक निदेशक के 24 पद शामिल है. ये पद बीएनएसएस- 2023 की धारा 20 के तहत निदेशालय की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

देखें लिस्ट

गांव तहसील/ सब- तहसील प्रस्तावित तहसील/ सब- तहसील
मंदोला सतनाली महेंद्रगढ़
बरेली कलां पाल्हावास रेवाड़ी
गुंडियाना रादौर सरस्वती नगर
रूपोली रादौर सरस्वती नगर
चाहरणला सरस्वती नगर
व्यासपुर सेक्टर-15,15ए, 16ए बड़खल
सेक्टर-21ए, 21बी फरीदाबाद बड़कल
रंगा लहगेवाला कालवाली
मट्टाड़ कालांवाली सिरसा
अलीकान कालांवाली सिरसा
मलिकपुरा कालांवाली कालांवाली
किंगरा कालांवाली डबवाली
नौरंग कालांवाली डबवाली
बनवाला कालांवाली डबवाली
मिठरी कालांवाली डबवाली/गौरीवाला
बिलोच्पुरा मातनहेल डबवाली
भिंटावास मातनहेल झज्जर
शाहजहांपुर मातनहेल झज्जर
झज्जर झज्जर
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.