1121 व 1718 धान के भाव में तेजी से किसानों के चेहरों पर लौटी खुशियां, फटाफट देखें प्रमुख मंडियों में ताजा भाव

हिसार | हरियाणा में धान उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अच्छी खबर यह है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बासमती धान की किस्म 1718, 1121 और 1885 के भाव में तेजी दर्ज हुई है, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है. भाव में तेजी से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई हैं.

Dhan Mandi

किसानों का कहना है कि इस बार लगातार बारिश से पैदावार प्रभावित हुई है. ऐसे में भाव में तेजी से कुछ हद तक आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकेगी. भाव में तेजी की सूचना मिलते ही किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचने लगे हैं, ताकि समय रहते ऊंचे भाव का फायदा उठा सकें. जिन किसानों ने ऊंचे भाव के चक्कर में अपनी धान की फसल को घर पर स्टोर किया हुआ था, वो अब मंडियों में पहुंच रहे हैं.

प्रमुख मंडियों में धान का भाव

कैथल मंडी में 1718 हाथ कटाई धान 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. 1885 का भाव 3770 रुपए प्रति क्विंटल, 1401 का 3870 रुपए और 1509 धान 3280 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. झज्जर अनाज मंडी में 1847 का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल, 1509 कंबाइन का भाव 2751 रुपए तक और हाथ कटाई का भाव 3191 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा. यहां 1718 किस्म का भाव 3722 रुपए प्रति क्विंटल तक, 1121 कंबाइन भाव 3551 रुपए व हाथ कटाई का 4057 रुपए प्रति क्विंटल रहा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जींद मंडी में 1121 किस्म का भाव 4070 रुपए प्रति क्विंटल और 1718 का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा. यानि दोनों किस्मों के भाव में तेजी दर्ज हुई है. गोहाना मंडी में 1121 हाथ कटाई का भाव 4085 रुपए प्रति क्विंटल, 1885 का 3757 और 1718 हाथ कटाई का 3800 रुपए प्रति क्विंटल रहा. जुलाना मंडी में 1121 हाथ कटाई का भाव 4110 रुपए प्रति क्विंटल और 1718 का हाथ कटाई भाव 3875 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा.

बरवाला मंडी में भाव

हांसी मंडी की बात करें, तो यहां 1121 हाथ कटाई धान 4031 रुपए प्रति क्विंटल और 1718 हाथ कटाई 3771 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. नारनौंद अनाज मंडी में 1718 का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक, 1885 का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल और 1121 धान 4071 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. बरवाला अनाज मंडी में 1121 हाथ कटाई 4051 रुपए प्रति क्विंटल तक, 1718 हाथ कटाई 3725 रुपए प्रति क्विंटल तक और 1885 का भाव 3781 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.