हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, वैकेंट पदों का डाटा जारी; इन पदों पर होंगी भर्तियां

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई 2025 को ग्रुप सी के सरकारी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में करीबन साढ़े 13 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. आयोग की तरफ से परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है. यह परिणाम हाल ही में दिसंबर महीने में जारी हुआ है और अब दूसरे चरण की परीक्षा होगी.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

पुलिस में होगी बंपर भर्ती

जी हां! अब उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम देना होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जल्दी आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. कहा जा रहा है कि सबसे पहले पुलिस की भर्ती होगी. खबरों के अनुसार, पुलिस के बंपर पदों पर भर्ती आने वाली है. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. आप भी संयुक्त पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे और पास हुए हैं, तो आज हम आपके लिए खाली पदों का ब्यौरा लेकर आए है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

इन पदों पर होंगी भर्तियां

हम आपको बताने वाले हैं कि कौन- कौन से पदों पर भर्तियां आएंगी. बता दें कि यह सिर्फ एक अनुमान है अभी तक आयोग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किस डिपार्टमेंट में कितनी भर्तियां की जाएंगी.

 HSSC CET Mains में आने वाली भर्तियां

  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पुरुष: 6000
  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल महिला + दुर्गा शक्ति: 1500+
  • हरियाणा पुलिस IRB: 1000
  • MPHW: 700+
  • ITI इंस्ट्रक्टर: 600+
  • हेल्थ डिपार्टमेंट: 2500+
  • ALM / SA: 5000 के आसपास
  • ड्राइवर और कंडक्टर: 4000+
  • सब इंस्पेक्टर पुलिस पुरुष व महिला: 500+
  • सब इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी: 300+
  • जेल वार्डर: 1000+
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.