ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है इन्हें ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है. 29 दिसंबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध के धनु राशि में प्रवेश करने का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.
आज के आर्टिकल में हम आपको सभी 12 राशियों में उनके बारे में विस्तार से बताएंगे, जिनपर इस राशि का बहुत ही बुरा परिणाम दिखाई देने वाला है. इसके जानने के बाद उन राशि के जातकों को बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है वरना भविष्य में कई क्षेत्रों में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से…
बुध बढ़ाएंगे परेशानियां
वृषभ राशि: बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा. इस दौरान आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आप जो भी फैसला ले थोड़ा सोच समझकर ले. रिश्तो में दूरी आ सकती है स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.
कर्क राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के कार्यों में रुकावट पैदा हो सकती है, आप बिना प्लानिंग के कोई भी कदम आगे ना बढ़ाए. अब आपको नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी होगी नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में भी अचानक वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, जो भी फैसला ले काफी सोच समझकर ही ले.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी मिला-जुला रहने वाला है, अर्थात इन्हें कड़ी मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. नौकरी में भी प्रेशर रहेगा, पैसों की स्थिति कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है. आने वाला समय आपके लिए थोड़ा मुश्किलों भरा साबित हो सकता है, आपको संयम से काम लेना है.
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी मिला चला रहेगा. आपको दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा, रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. पैसों में भी काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आप बिजनेस से जुडा हुआ कोई भी फैसला अभी लेने से बचे.
तुला राशि: बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए भी ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा. आपको कई कार्य काफी सोच- समझकर ही करने चाहिए, आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा मजबूत होती हुई नहीं दिखाई दे रही है. आप जो भी फैसला ले उसके बारे में एक बार अच्छे से विचार विमर्श कर ले.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
