कैथल में युवाओं के अच्छी खबर, इस दिन लगेगा रोजगार मेला; होगी यह पात्रता

कैथल | अगर आप बेरोजगार है और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की खबर हो सकती है. आज हम आपके लिए नौकरी से संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. आपको बता दें कि आने वाली 29 तारीख को रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन होने जा रहा है.

Education Fair

यह रोजगार मेला राजकीय आईटीआई कैथल में लगने जा रहा है. ऐसे में आप इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं.

29 दिसंबर को होगा आयोजन

आईटीआई के प्रिंसिपल की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है. बता दें कि राजकीय आईटीआई कैथल में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन होगा. यह मेला 29.12.2025 को आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

इसमें विभिन्न व्यवसायों से आईटीआई पास विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान में नियुक्त करने के लिए चयनित किया जाएगा. इच्छुक विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेजों के साथ आ सकते है और मेले में भाग ले सकते हैं. विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ इस मेले में शामिल हो रही है जो अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.