दोस्तों के साथ बैठें युवक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, देखे सीसीटीवी में कैद विडियो

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर घटनाक्रम को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है.

rewari murder news

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति कंवर सिंह शनिवार रात सेक्टर-4 में अपने घर के पास दोस्तों के साथ बैठें हुए थे. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि पहले पांच लोग इकठ्ठा बैठे हुए थे, जिसमें से दो लोग पहले उठकर जातें हैं . इसके बाद दो व्यक्ति वहां आते हैं और कंवर सिंह पर गोलियों की बौछार शुरू कर देते हैं.

हमलावरों ने पीछा करते हुए मारी गोली

कंवर सिंह ने गोलियां लगने के बावजूद भी भागने की कोशिश की लेकिन हमलावर पीछा करते हुए गोली मारते रहे. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद लोग घायल कंवर सिंह को हस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

मृतक पर दर्ज है मारपीट के मामले

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि मृतक पर अवैध शराब बेचने व मारपीट के मामले दर्ज थे. पुलिस को इस मामले के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा नजर आया. लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.