HKRNL पोर्टल फिर से 20 फरवरी तक खुला, पात्र अनुबंधित कर्मचारियों का डेटा हो सकेगा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से पात्र अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लक्ष्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के पोर्टल को दोबारा खोलने के निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा सरकार की तरफ से अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को उनकी सेवा की सुरक्षा दी जा रही है. इसके लिए सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया था.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

HKRNL पोर्टल फिर से खुला

अब इस पोर्टल को फिर से खोलने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक एचकेआरएनएल पोर्टल सिर्फ उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए फिर से खोला जाएगा, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2022 या उससे पहले हुई थी और जो फिलहाल में सेवा में कार्य कर रहें हैं. डाटा अपडेशन एवं पोर्टिंग के लिए विंडो 20 फरवरी तक ओपन रहेगी.

इन कर्मचारियों के लिए लिया गया फैसला

यह फैसला ऐसे अनुबंध कर्मचारियों द्वारा दिए गए बहुत से प्रतिवेदनों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत पात्र होने तथा 15 अगस्त 2024 तक पांच साल से ज्यादा की सेवा पूरी करने के बावजूद ओटीपी हासिल न होने या गलत डाटा एंट्री की वजह सेअप्लाई नहीं कर पा रहे थे. अब पोर्टल को दोबारा से खोल दिया गया है जिसमें यह आवेदन कर पाएंगे तथा यह पोर्टल 20 फरवरी तक खुला रहेगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.