ECHS Hisar Jobs: एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम हिसार में निकली भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

जॉब डेस्क, ECHS Hisar Jobs | एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) स्टेशन हिसार ने सफाई वाला, क्लर्क, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, नर्सिंग सहायक और अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. फिलहाल, यह भर्ती सविंदा आधार पर 12 महीनों के लिए की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय डाक के जरिये अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job

भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. उनके उपलब्ध न होने पर सिविलियन आवेदकों को नियुक्त किया जा सकता है. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़े.

ECHS Hisar Vacancy 2026
Organization ECHS Hisar
Post Name Safaiwala, Clerk, Driver, Data Entry Operator, Nursing Helper & Others
Vacancies 116
Salary/ Pay Scale Rs. 21800- 36500/- Per Month
Job Location Haryana
Last Date to Apply 08 February 2026
Mode of Apply Offline
Category Haryana Jobs
Official Website echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियो की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करे- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 18 जनवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 08 February 2026

Education Qualification

नर्सिंग असिस्टेंट: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास जीएनएम डिप्लोमा/क्लास 1 कोर्स (आर्म्ड फोर्सज) होना चाहिए.

चौकीदार/चपरासी: आवेदक आठवीं पास होने चाहिए.

सफाईवाला: उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानता हो.

महिला अटेंडेंट: उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानती हो.

डाटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क: आवेदक स्नातक पास होने चाहिए अथवा उनके पास 1 क्लेरिकल ट्रेड (आर्म्ड फोर्सज) व कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.

लैब टेक्नीशियन:  आवेदक के पास बीएससी (M.L.T) या 12वीं विज्ञान व DMLT होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

ड्राइवर: आवेदक आठवीं पास हो व क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आम्र्ड फोर्सेज) व सिविल लाइसेंस धारक हो.

लैब सहायक: आवेदक डीएमएलटी धारक हो. तथा आवेदक को 5 साल का अनुभव होना चाहिए.

डेंटल सहायक: डेंटल हाइजीन डिप्लोमा धारक हो.

फिजियोथैरेपिस्ट: फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा / क्लास 1 फिजियोथेरेपी कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज) धारक हो.

आईटी नेटवर्क टेक्नीशियन: आवेदक के पास आईटी नेटवर्क कंप्यूटर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए.

फार्मासिस्ट: आवेदक के पास बी फार्मेसी अथवा 12वीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा होना चाहिए.

Application Fee

इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष

Vacancy Details

सफाई वाला : 12

ड्राइवर : 05

क्लर्क : 03

डाटा एंट्री ऑपरेटर : 03

नर्सिंग असिस्टेंट : 16

डेंटल हाईजिनिस्ट : 11

चौकीदार: 06

चपरासी: 05

महिला अटेंडेंट: 09

लैब सहायक: 08

लैब टेक्नीशियन: 12

आईटी नेटवर्क टेक्नीशियन: 02

फार्मासिस्ट: 19

फिजियोथैरेपिस्ट: 05

How to Apply
  1. सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. एप्लीकेशन फार्म को OIC ECHS Cell, Stations Headquarters, Hisar, Military Station Hisar 125006 Haryana के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू आधार पर होगा.

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निदेवन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.