चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की ओर से 18 दिनों में दूसरी भर्ती वापस ली गई है. इससे पहले भी सरकार ने एक भर्ती को वापस लिया था. अब सरकार द्वारा कृषि विभाग में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) के 100 पदों की भर्ती वापस ले ली गई है. इससे पहले 20 जनवरी को सरकार द्वारा बेटनरी सर्जन के 162 पदों की भर्ती रद्द की जा चुकी है.
हरियाणा में भर्ती ली गई वापस
युवा करीबन साढ़े 3 साल से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे. यह भर्ती 24 जून 2022 को जारी की गई थी. इस दौरान कई अभ्यर्थी ओवरएज भी हो चुके थे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है.
लौटाई जाएगी फीस
आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि प्रशासनिक कारणों से भर्ती वापस ली गई है जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उन उम्मीदवारों की आवेदन फीस लौटाई जाएगी. जो भी युवा इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे उन्हें एक बड़ा झटका लगा है.
