HKRN में 851 पदों पर निकली भर्ती, 13 से 17 फरवरी तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | सरकार की तरफ से युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है. HKRN के जरिए उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है इसकी मदद से युवा विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं. समय- समय पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से आवेदन मांगे जाते हैं.

Job Exam Student Collage

851 पदों के लिए मांगे आवेदन

HKRN के तहत, 851 पदों के लिए आवेदन का मौका दिया गया है. उम्मीदवार 6 अलग- अलग श्रेणी के पदों के लिए 13, 15 और 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते है. हिसार शहरी क्षेत्र में काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट में नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर (एनपीएम) के 1 पद के लिए 17 तक आवेदन होंगे. गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के काम के लिए 200 कारपेंटरों की भर्ती होगी.

200 पदों पर भर्ती

भवन निर्माण में बाइंडर के काम के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी. भवन निर्माण में मचान बनाने वालों के 150 पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं. बद्दी में 100 मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसके लिए अंतिम तारीख है  13 है. इसी प्रकार गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 200 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर आवेदन की तिथि को भी 13 फरवरी तक बढ़ाया गया है. ऐसे में उम्मीदवार इन सभी पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.