हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में कार्यरत वोकेशनल टीचर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राज्य के वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. अब वोकेशनल शिक्षकों को 1525 रुपये ज्यादा मानदेय दिया जाएगा. इन सबको हर महीने 36 हजार 600 रुपये प्रदान किए जाएंगे. अभी तक वोकेशनल टीचर्स को 35 हजार 75 रुपये मानदेय दिया जा रहा था.

Ladies Teacher

2000 से ज्यादा टीचर्स को लाभ

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रहेगी. इस हाइक से  2000 से ज्यादा शिक्षकों को बेनिफिट मिलेगा. मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जितेंद्र कुमार द्वारा वोकेशनल टीचर के मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं. बढ़े हुए मानदेय से दो हजार से ज्यादा वोकेशनल टीचर्स को बेनिफिट मिलेगा.

5 प्रतिशत बढ़ोतरी

उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से सबसे पहले 23 दिसंबर 2021 को वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में हर साल पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया था. यह घोषणा मार्च 2022 में लागू की गई, जब इन अध्यापकों के मानदेय में एकमुश्त 7,259 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद से हर वर्ष मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है.

यह भी पढ़े -  मानसून ने हरियाणा में पकड़ी रफ्तार, जानिए किन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

30 हजार 500 रुपये के बेसिक मानदेय के आधार पर यह बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में वोकेशनल टीचर्स के लिए यह एक अच्छी खबर है. अब इनके मानदेय में 1525 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.