HCS के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत, कुल 102 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे उनके लिए 27 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Job Exam Student Collage

HPSC ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल

लिखित परीक्षा होने के बाद अगस्त- सितंबर में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन 3 चरणों को सफलतापूर्वक पार करेगा उन्हें फाइनल नियुक्ति दी जाएगी. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

कुल 102 पदों पर होगी भर्ती

अगर कुल पदों की बात करें तो हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस, कार्यकारी शाखा) के 24, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के आठ, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक दो, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (डीएफएससी) के (एआरसीएस) के तीन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) के एक और सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22 पद शामिल है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

यातायात प्रबंधक (टीएम) के सात, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के तीन, प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के पांच पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह आवेदन कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.