हरियाणा में ग्रुप सी के बाद डी सीईटी की तैयारी, जल्द खुलेगा आवेदन पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए सीईटी (CET) जल्द ही आयोजित किया जाएगा. जैसा कि आप सब जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए सीईटी को अनिवार्य किया गया है. ग्रुप सी के लिए CET आयोजित हो चुका है तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब आयोग ग्रुप डी के पदों के लिए शीघ्र ही पोर्टल खोलेगा.

Haryana CET HSSC CET

आयोग ने अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव

ग्रुप डी के खाली पदों पर उम्मीदवारों को ग्रुप डी सीईटी स्कोर के आधार पर ही नौकरी मिलेगी. इसके लिए अलग से कोई मुख्य प्रक्रिया नहीं होगी. आयोग द्वारा आने वाले कुछ दिनों में अन्य कुछ पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए है. ऐसे में सभी अभ्यर्थी अपने सुझाव आयोग को भेज सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून की वापसी, अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

जल्द खुलेगा पोर्टल

अभी तक एक बार ही ग्रुप डी सीईटी का आयोजन किया गया है. फिलहाल, आयोग द्वारा तैयारियां चल रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से भी उम्मीदवारों से कहा गया है कि ग्रुप डी के लिए जल्द ही पोर्टल खुलेगा. सभी उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें तथा अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहें. ग्रुप डी के लिए आवेदन पोर्टल खुलेगा इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.