चंडीगढ़ | हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. पहले यह नियुक्तियां वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गांवों की आबादी के आधार पर हुई थी. विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की तरफ से विधानसभा में कहा गया कि अब 2021 की जनगणना का काम शुरू हो चुका है.
हरियाणा में सफाईकर्मियों की बंपर भर्ती
जैसे ही जनगणना की रिपोर्ट आएगी, सफाई कर्मचारियों की संख्या गांवों की नई आबादी के मुताबिक बढ़ा दी जाएगी. जी हां, हरियाणा में अब सफाईकर्मियों की बंपर भर्ती की जाएगी. राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर घोषणा की गई है.
कृष्ण लाल पंवार विधानसभा में चल रहे बजट सेशन के दौरान शून्य काल में फतेहाबाद के कांग्रेस विधायक बलवंत सिंह दौलतपुरिया की तरफ से उठाये गए एक मुद्दे पर सदन में बोल रहे थे. लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से भी बताया गया कि कोसली रेलवे स्टेशन के मार्किट एरिया में जहां से रेलवे लाइन जाती है, वहां रेलवे अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है.
कौशली विधायक को दिया जवाब
रेलवे अंडरपास बनाने के लिए सरकार ने 5 करोड़ 20 लाख 15 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. जब कोसली के भाजपा विधायक अनिल यादव ने यह सवाल पूछा तो इसके जवाब में रणबीर गंगवा ने यह जानकारी दी.
