चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक और नई पहल की शुरुआत की हैं. महिलाओं को मोबिलिटी सेवा से जोड़ने के लिए ‘पिंक रैपिडो’ नाम से एक योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के लिए महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी लास्ट डेट 13 मार्च हैं.

इस योजना के तहत, शहरों में महिलाओं को एक क्लिक पर दोपहिया वाहन की सुविधा मिलेगी जो उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करेगा. इसकी चालक महिलाएं होंगी. इस योजना की शुरुआत 19 मार्च से होगी. चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग समुदाय की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इससे महिलाओं को नियमित आमदनी का साधन मिलेगा और वें आत्मनिर्भर बन सकेगी.
पिंक रैपिडो योजना की मुख्य बातें
- सीएम नायब सैनी द्वारा 19 मार्च को एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम से इस योजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी.
- पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, पंचकूला और सिरसा जिले को शामिल किया गया है.
- महिलाओं को इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहन सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के लिए शहरों में नाममात्र खर्च पर छोटी दूरी की यात्रा करने का यह बेस्ट विकल्प साबित होगा.
- आवेदन की लास्ट डेट 13 मार्च रहेगी. चयन प्रक्रिया पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर रहेगी. इसलिए समय रहते इस योजना के लिए आवेदन करें. इच्छुक महिलाएं पंजीकरण और विस्तृत जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं.
योजना के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता महिला के पास दोपहिया वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
- दोपहिया वाहन चलाने का एक या दो साल का वांछनीय अनुभव होना चाहिए.
- महिला की उम्र 18- 50 साल के बीच होनी चाहिए.
- जिले की निवासी होनी चाहिए.
- मोबाइल ऐप्लिकेशन और नेविगेशन टूल का ज्ञान होना चाहिए.