चंडीगढ़ | हरियाणा के जो भी युवा हरियाणा पुलिस में शामिल होना चाहते हैं और राज्य की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर है. जी हाँ, अगर आपका भी सपना हरियाणा पुलिस में शामिल होने का है तो आपके लिए बड़ी खबर है. जैसा कि आप सब जानते हैं कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
हरियाणा में युवाओं को मिला तोहफा
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी मगर आयोग ने एक बार फिर से युवाओं को तोहफा दिया है. जी हां, आपको बता दें कि इन पदों के लिए आयोग द्वारा एप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या आयु सीमा की वजह से पात्र नहीं थे उनके लिए अब एक और अवसर आया है. अब ये युवा 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट
उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि एप्लीकेशन विंडो 19 मार्च रात 11:59 बजे तक ही खुली रहेगी. इसके बाद, कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी. ऐसे में जो युवा पिछली बार आवेदन से चूक गए थे वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें.
